https://youtu.be/GufF0aTjMHQ
रविवार, 15 जून 2025
विजय रूपाणी का निधन शुभ अंक पर क्यों हुआ?
दोस्तों, नमस्कार। हाल ही अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। विवरण आया कि 1206 का अंक उनके लिए बहुत षुभ था। उन्होंने अपने स्कूटर व कार के नंबर भी यही रखे थे। और संयोग देखिए कि उनका निधन भी 12-06 को हुआ। स्वााभाविक रूप यह कौतुहल उत्पन्न करता है। जो अंक किसी के लिए षुभ हो, उसी अंक का संबंध मृत्यु से कैसे हो सकता है? उसी अंक वाले दिन मृत्यु कैसे हो सकती है? हम समझने की कोषिष करते हैं कि इसका रहस्य क्या हो सकता है। असल में षुभ और अषुभ हमारा दृश्टिकोण है, प्रकृति को उससे कोई लेना देना नहीं है। हां, इतना हो सकता है कि षायद हम जिस अंक के प्रति हम अपना लगाव रखते हैं, वह प्रकृति अंकित कर लेती हो। और उसी अंक पर कोई भी प्रमुख घटना घटित करती हो। उसे इससे कोई प्रयोजन नहीं कि वह हमारे लिए षुभ है या अषुभ। जिस अंक पर हम उत्तीर्ण होते हैं, सफलता हासिल करते हैं, विवाह करते हैं, जिन्हें षुभ मानते हैं, उसी अंक पर प्रकृति हमारी टांग भी तोड सकती है, मृत्यु के लिए भी वही अंक चुन सकती है। सच तो यह है कि जन्म और मृत्यु होना प्रकृति की नजर में एक घटना मात्र है। इसमें षुभ-अषुभ कुछ भी नहीं। हम मृत्यु को अषुभ मानते हैं, वह हमारी मान्यता मात्र है। यह भी तो हो सकता है, जिसे में अषुभ मानते हैं, उसी को प्रकृति मृत्यु प्रदान कर मोक्ष दे रही हो या स्वर्ग भेज रही हो। हमें कुछ नहीं पता। इस रहस्य को समझना कठिन है। प्रकृति बहुत रहस्यपूर्ण है। अनंत है। वह हमारे गणित के ढांचे से बहुत दूर है। असल में हमारी गणित अलग है और प्रकृति की गणित भिन्न। जिसमें समानता होना जरूरी नहीं है। और इसीलिए जिस अंक को हम षुभ मानते हैं, उसी अंक पर अषुभ घटना भी हो सकती है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शब्द उपयुक्त नहीं है?
इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला है। हर क्षेत्र में इसका उपयोग किया जा रहा है। यकायक ख्याल आया कि क्या आर्टिफिशियल षब्द उपयुक्त है...
-
एक पारंगत संपादक अच्छा लेखक नहीं हो सकता। उसके भीतर मौजूद लेखक लगभग मर जाता है। यह बात तकरीबन पच्चीस साल पहले एक बार बातचीत के दौरान राजस...
-
ये सुनी-सुनाई बात नहीं। आंखों देखी है। काली माता की एक मूर्ति ढ़ाई प्याला शराब पीती है। यह नागौर जिले में मुख्यालय से 105 किलोमीटर दूर, रिया...
-
विद्वान हमें जीवन में सकारात्मक बने रहने की सीख देते हैं। वे कहते हैं कि कितना भी कष्ट हो, कैसी भी परेशानी हो, धैर्य से उसे सहन करें और स...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें