सोमवार, 14 सितंबर 2020
फेसबुक पर लड़कियों ने बना रखा है लूट का धंधा
शातिर लड़कियों ने फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर लूट का धंधा बना रखा है। हालांकि इस बारे में फेसबुक एडमिनिस्ट्रेशन सजग है, फिर भी उन पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगाया जा सका है।
होता ये है कि ये लड़कियां किसी को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती हैं। ओके होने पर सीधे उसके मेसेंजर पर आ जाती हैं और हाय-हेलो के बाद उसकी उम्र पूछती हैं। वैवाहिक स्थिति की जानकारी मांगती हैं। स्वाभाविक रूप से लड़के उनकी ओर आकर्षित होते हैं, जैसा कि लड़कों का स्वभाव होता है। लड़का पटता देख, कोई न कोई डिमांड रख देती हैं। जैसे मोबाइल का रिजार्च करवाने, मोबाइल देने अथवा माली हालत खराब बता कर सीधे बैंक अकाउंट में रुपए डालने को कहती हैं। मनचले लड़के उनके झांसे में आ जाते हैं। वसूली के बाद लड़कियां अपना अकाउंट बंद कर देती हैं। ऐसा नहीं है कि केवल लड़कियां ही ऐसा करती हैं, बल्कि कई लड़के भी लड़की के नाम से अकाउंट बना कर ये धंधा कर रहे हैं।
वस्तुत: फेसबुक एडमिन बहुत सतर्क हैं, फिर भी उस पर अनेकानेक फर्जी अकाउंट बने हुए हैं। एक-एक आदमी के पांच-पांच अकाउंट हैं। वे उन्हें मैंटेन भी नहीं कर पाते, मगर अकाउंट जारी रखे हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि कई लड़कियों ने लड़कों के नाम से अकाउंट बना रखे हैं और वे लड़कों से ठिठोली करते हैं।
विदेशी महिलाओं का तो पूरा रैकेट है। रोचक बात ये है कि उन्होंने अपने आधे नाम भारतीय रख रखे हैं। वे कनेक्ट तो फेसबुक पर होती हैं, मगर मेसेंजर में अनुरोध करती हैं कि उनकी ईमेल आईडी अथवा वाट्स ऐप पर आएं। वहां वे खुद के इकलौते होने व पिता के निधन के बाद लाखों रुपए होने की जानकारी देती हैं। अपने खूबसूरत मुद्रााओं के फोटोज भी भेजती हैं। साथ ही बताती हैं कि अगर उनका साथ दें तो भारत में आ कर रहेंगी व सारा रुपया उनके खाते में डलवा देंगी। एक-दो मामलों में मैने जर्नलिस्टिक अप्रोच के नाते तह में जाने की कोशिश की है। होता ये है कि बात आगे बढऩे पर कोई विदेशी बैंक ईमेल भेजता है व भारतीय बैंक की डिटेल मांगता है। साथ ही पूरा पैसा ट्रांसफर करने के लिए निर्धारित अग्रिम राशि भेजने को कहते हैं। अगर कोई बंदा झांसे में आ गया तो वह रुपए भेज देता है, मगर उसका वह रुपया डूब जाता है। ऐसे अनेक प्रकरण पब्लिक डोमेन भी हैं। मैने गूगल पर भी सर्च किया तो पाया कि वाकई यह माफिया गिरोहों का काम है। कुछ लोगों ने तो अपने साथ हुई चोट का भी पूरा ब्यौरा दे रखा है। धन की लूट के अतिरिक्त सैक्स रैकेट का भी जाल बिखरा पड़ा है। होमो सैक्स करने वाले लड़के भी साथी की तलाश के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लड़के मसाज के नाम पर झांसा देने की कोशिश करते हैं।
फेसबुक पर फर्जीवाड़े की ऐसी ही बहुत सी जानकारियां मुझे इस कारण मिल पाई क्योंकि मुझे अपनी वेबसाइट को प्रमोट करने के लिए अधिक से अधिक फें्रडशिप करने का लालच रहता है। जैसे ही कोई रिक्वेस्ट आती है, बिना देखे मैं मंजूर कर लेता हूं। दो फेसबुक अकाउंट्स में पांच-पांच हजार मित्र हैं। इन दस हजार में ऐसे अनेक प्रसंग आए। यह बात दीगर है कि मैं तुरंत भांप जाता हूं और ब्लॉक कर देता हूं। फरेब से बचने के लिए होना ये चाहिए कि जब भी कोई आपको रिक्वेस्ट भेजे, तो पहले उसका स्टेटस चैक करें। आपके अनुकूल हो तभी रिक्वेस्ट ओके करें। इससे कम से कम धोखे होंगे।
-तेजवानी गिरधर
7742067000
tejwanig@gmail.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शब्द उपयुक्त नहीं है?
इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला है। हर क्षेत्र में इसका उपयोग किया जा रहा है। यकायक ख्याल आया कि क्या आर्टिफिशियल षब्द उपयुक्त है...
-
एक पारंगत संपादक अच्छा लेखक नहीं हो सकता। उसके भीतर मौजूद लेखक लगभग मर जाता है। यह बात तकरीबन पच्चीस साल पहले एक बार बातचीत के दौरान राजस...
-
विद्वान हमें जीवन में सकारात्मक बने रहने की सीख देते हैं। वे कहते हैं कि कितना भी कष्ट हो, कैसी भी परेशानी हो, धैर्य से उसे सहन करें और स...
-
दोस्तो, नमस्कार। भारत और चीन के बीच जिस तरह के मौजूदा संबंध हैं, उसकी वजह से हमारे यहां चीन में बनी वस्तुओं का बहिश्कार करने की मुहिम चलती ह...

मेरा अपना तरीका,
जवाब देंहटाएंकिसी भी अजनबी की रिक्वेस्ट accept करने से पहिले उसके प्रोफाइल की जांच, उसके फोटोज़ और posts की कमैंट्स पढ़ता हूँ, अगर वाहियात या वल्गर जवाब, गाली गलौच चेक करता हूँ, फिर उसके likes ,अगर porn साइट या अधनंगे फोटोज हैं तो तुरंत ब्लॉक।
दूसरा आसान तरीका,
जो भी अपनी प्रोफाइल छुपा कर रखता है, उसको क्यों friendship में add करना?
अगर दोस्ती चाहता है तो खुल कर सामने आये।
अपना अनुभव साझा करने के लिए साधुवाद
हटाएं